पहली मेरिट में मात्र 20 फीसदी एडमिशन
पहली मेरिट के आधार पर मात्र 20 फीसदी सीटों पर ही एडमिशन संपन्न हुए। आज सीसीएसयू दूसरी मेरिट जारी कर सकती है। पहली मेरिट में हुए कम एडमिशन के चलते दूसरी मेरिट काफी नीचे आने की संभावना है।
सीसीएसयू की यूजी कक्षाओं में चल रही पहली मेरिट की एडमिशन प्रक्रिया आज संपन्न हो गई। पहली मेरिट के आधार पर मात्र 20 फीसदी सीटों पर ही छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिए। पहली मेरिट में आखिरी दिन डीएवी कॉलेज में बीए में 116, बीएससी में 47 और बीकॉम में किसी छात्र ने एडमिशन नहीं लिया।
आईपी कॉलेज प्रथम परिसर में बीएससी में 24 और बीकॉम में 12 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। इसी तरह एसबीएमटी में बीए में तीन, बीकॉम में चार और बीएससी में दो विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया।
उधर, डीएवी कॉलेज के प्राचार्य विकास शर्मा के अनुसार पहली कटऑफ के एडमिशन संपन्न हो गए है। सीसीएसयू की ओर से आज दूसरी मेरिट जारी की जा सकती है। पहली मेरिट में कम एडमिशन के चलते दूसरी मेरिट के काफी नीचे आने की संभावना है। को