फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदियाना में 20 दिन से तो बुकलाना के आधे गांव में चार दिन से लाइट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदियाना में 20 दिन से व बुकलाना में चार दिन से लाइट नहीं
विज्ञापन


कस्बा क्षेत्र के गांवों में लगातार ट्रांसफॉर्मर फुकने की घटनाएं हो रही है। ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफॉर्मर खराब हो रहे हैं। बारिश के चलते लाइनों में भी फाल्ट आ रहे हैं। कारपोरेशन अफसर फाल्ट ठीक कराने और खराब ट्रांसफार्मरों को बदलवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं।

बारिश और ओवरलोडिंग के चलते विद्युत लाइनों में लगातार फाल्ट आ रहे हैं। वहीं आधे से ज्यादा लाइनमैन कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार चले गए थे। अब आने के बाद वह आराम फरमा रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बनभौरा में कई दिन से पावर सप्लाई नहीं थी। शनिवार दोपहर सप्लाई तो शुरू हुई, लेकिन लगातार फाल्ट आते रहे। बुकलाना, बरहाना और भगवान फीडर लगातार ब्रेकडाउन में रहे। वहीं चंदियाना गांव का मंजू रोड स्थित 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर को खराब हुए 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसे अभी तक बदलवाया नहीं गया है।

इस ट्रांसफॉर्मर के फुंकने के कारण दो मस्जिद सहित जाटव बस्ती व मोहल्ला फकीरों वाला आदि में अंधेरा पसरा है। लोग जैसे-तैसे कर जुगाड़बाजी से रात में लाइट का प्रबंधक कर रहे हैं। वहीं गांव बुकलाना का एक 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर चार दिन पहले फुक गया था।

10 दिन पहले ही यह ट्रांसफॉर्मर बदला गया है। इसके फुकने से आधे गांव की आपूर्ति बाधित पड़ी है। भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रेम सिंह, रामबीर सिंह, प्रेम सिंह, अमन सिंह आदि ने बताया कि बार-बार शिकायत के बाद भी पावर कारपोरेशन के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। दोनों गांवों में फुके हुए ट्रांसफॉर्मर को अभी तक उतारा नहीं गया है।
विज्ञापन


गांवों में मीटर नहीं होने के कारण दो किलोवाट के सापेक्ष कई गुना लाइट प्रयोग की जा रही है। कई लोग तीन-तीन एसी तक चला रहे हैं। जल्द ही मीटर लगा दिए जाएंगे। ओवरलोडिंग की समस्या दूर होने से ट्रांसफॉर्मर फुकने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। फिलहाल फुके हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाने की प्रक्रिया की जा रही है। - धर्मेंद्र कुमार, एसडीओ पावर कारपोरेशन स्याना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें