फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों से 200 बीघा जमीन कराई कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन गांवों से 200 बीघा जमीन कराई कब्जा मुक्त
विज्ञापन


प्रशासनिक टीम ने तीन गांवों से 200 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया। टीम के पहुंचने पर कुछ लोगाें ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस बल देखकर वह पीछे हट गए।

एसडीएम सुभाषचंद्र यादव के नेतृत्व में टीम सबसे पहले गांव अहरौली पहुंची। यहां चारागाह की भूमि को चिह्नित करने के बाद ट्रैक्टर चलवाते हुए उसे कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान 125 बीघा भूमि कब्जा मुक्त कराई गई।
विज्ञापन


इसके बाद टीम गांव तहसील क्षेत्र के गांव रोहिंदा पहुंची, जहां 55 बीघा ग्राम समाज और पोखर की भूमि से कब्जा हटाया गया। गांव परौरा में करीब 20 बीघा पोखर की भूमि पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


प्रशासनिक कार्रवाई से ग्रामीणों में अफरातफरी मची रही। कुछ ग्रामीण कार्रवाई का विरोध करने के लिए पहुंचे लेकिन पुलिस बल को देखकर वह पीछे हट गए।

एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अभियान के तहत और भी कई गांवों को चिह्नित कर वहां की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। टीम में तहसीलदार आनंद श्रीनेत, कानूनगो प्रदीप, लेखपाल जगदीश वर्मा, नरेश, प्रेमपाल, राजीव, गौरव, संजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें