फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो समाचार 18-45-57

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरात्रि पर जलाभिषेक आज, तैयारी पूरी
विज्ञापन

सावन की शिवरात्रि का जलाभिषेक शुक्रवार को है। इसके लिए शिवभक्तों ने तैयारी कर ली है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर कांवड़िए अपने गंतव्य तक पहुंच गए। शिवालयों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। कुल मिलाकर आज जिला शिव की भक्ति में रमा रहेगा।

पिछले काफी दिनों से जिले में बम-बम भोेले के जयकारों की गूंज जारी है। बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार कांवड़ लेने गए, जो बृहस्पतिवार की देर शाम तक अपने गंतव्य तक पहुंच गए।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को जलाभिषेक के चलते शिवालयों को सजाने के साथ खासे प्रबंध किए गए हैं। डीएम डॉ. रोशन जैकब ने सुरक्षा के मद्देनजर जिले में मजिस्ट्रेट पहले ही तैनात किए जा चुके हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस की मदद से नजर रखेंगे।

जलाभिषेक का शुभ मुर्हुत सुबह 5.45 बजे से
शिवरात्रि पर जलाभिषेक का शुभ मुहुर्त सुबह 5.45 बजे से शुरू होगा। गुलावठी के बड़ा महादेव मंदिर के पुजारी पंडित सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को प्रात: 5.45 बजे से शिवलिंग का जलाभिषेक शुरू होगा और रात्रि नौ बजे तक जारी रहेेगा। इसके बाद शुक्रवार रात्रि 9.30 बजे भद्रा लग जाएगी। जो शनिवार की प्रात: 9 बजे तक रहेगी।

सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम, यह रूट रहेंगे व्यस्त
शिवरात्रि पर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेगा। एसएसपी दफ्तर में ही कांवड़ सेल का गठन किया गया है। सुरक्षा के लिए जनपद को 11 जोन और 47 सेक्टरों में बांटे जाने की योजना है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए दो एएसपी, आठ डिप्टी एसपी, 30 निरीक्षक, 180 उपनिरीक्षक, 180 एचसीपी, 1200 कांस्टेबल, एक यातायात उपनिरीक्षक, चार यातायात मुख्य आरक्षी, 27 यातायात आरक्षी, दो प्लाटून पीएसी लगाई जाएगी।

जनपद में जलाभिषेक के दौरान बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को चंदौसी, बबराला से नरौरा होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। हापुड़ व मेरठ से रामपुर की ओर जाने वाले यातायात को हापुड़ से डायवर्ट करके जनपद में डिबाई, नरौरा होते हुए बबराला भेजा जाएगा।

इन स्थानों पर होगा जलाभिषेक
1. राज राजेश्वर मंदिर, थाना कोतवाली नगर
2. प्राचीन अंबेश्वर महादेव मंदिर, थाना अहार
3. सिद्धेश्वर मंदिर, खुर्जा नगर, थाना खुर्जा नगर
4. शिव मंदिर, गांव बरासऊ, थाना शिकारपुर
5. शिव मंदिर, गांव इंदौर खेड़ा, थाना डिबाई
6. शिव मंदिर, कस्बा गुलावठी, थाना गुलावठी
7. शिव मंदिर, कस्बा औरंगाबाद, थाना औरंगाबाद
8. भूतेश्वर मंदिर, मामन रोड, कोतवाली नगर

कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलाभिषेक को लेकर उत्साह
सिकंदराबाद में जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों से पूरा शहर बम-बम की ध्वनि से गूंज उठा। गेरुए वस्त्रधारी कांवड़ियों के जत्थे के साथ निकल रहीं सुंदर-सुंदर झांकियाें ने लोगों का मन मोह लिया। डीजे की धुन पर नाचते चल रहे शिवभक्तों की मस्ती देखते बन रही है।

गुलावठी में सैकड़ों शिवभक्त कांवड़िए हरिद्वार एवं पवित्र नदियों से गंगाजल लेकर बृहस्पतिवार को नगर के बड़ा महादेव मंदिर पर पहुंचे, जहां शिवलिंग पर शुक्रवार की प्रात: जलाभिषेक होगा। औरंगाबाद में हरिद्वार और गो मुख से जल लेकर आ रहे शिवभक्त केसरिया रंग में रंगे हुए अपने कंधे पर शिव कांवड़ लेकर बोल बम बम के उदघोष करते और डीजे की धुन के साथ नृत्य करते अपने गंतव्य तक पहुंच गए।

शिकारपुर क्षेत्र में हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर आये शिवभक्त कांवड़ियों द्वारा बोले गये बम भोले के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जहांगीराबाद में भी जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त नजदीक आने के साथ क्षेत्र में लगे कांवड़ शिविरों में जल लेकर लौट रहे शिवभक्तों का सैलाब भी बढ़ता जा रहा है।

मेले में उमड़े शिवभक्त, निरीक्षण में नहीं मिले 11 पुलिसकर्मी
गंगातट पर सावन महाशिवरात्रि पर लगे मेले को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न प्वाइंटों पर पुलिस कर्मिंयों की ड्यूटी लगाई गई। प्रभारी निरीक्षक तपेश्वर सागर ने पुलिस ड्यूटी का औचक निरीक्षण किया, जिसमें 11 पुलिसकर्मी मौके पर नहीं मिले। प्रभारी निरीक्षक तपेश्वर सागर ने मौके पर न मिले पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी। एसडीएम शुभी काकन व सीओ मनीष कुमार यादव के नेतृत्व में मेला डयूटी में लगे लोग मुस्तैदी से मेला व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


डूबते कांवड़िए को बचाया
नगरपालिका परिषद द्वारा गंगाघाट पर तैनात नाविकों रोहताश व राधाचरन की टीम ने शिकारपुर निवासी कांवड़िए गगन को डूबने से बचाने में कामयाबी हासिल की। कांवरती गगन नहाने के दौरान गहरे जल में चला गया और डूबने लगा। बिना कोई देरी किए नाविक रोहतास ने गंगा में छलांग लगाकर गगन को निकालने में कामयाबी हासिल की। मेला कंट्रोल रूम से लगातार विभिन्न सूचनाओं को प्रसारित कर श्रद्धालुओं को आगाह किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी बबस्टरगंज क्षेत्र में मेडिकल कैंप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें