फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की कर्जमाफी अंतिम दौर में, 22 को जारी होगी पहली लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की कर्जमाफी अंतिम दौर में, 22 को जारी होगी पहली लिस्ट
विज्ञापन


किसानों की कर्जमाफी अंतिम दौर में है। प्रशासन 22 जुलाई को पहली लिस्ट जारी करने के लिए प्रयासरत है। अफसर किसानों का डाटा फीड करने के साथ बैंक लिस्ट से मैपिंग का काम भी कर रहे हैं। प्रथम चरण की लिस्ट के बाद दूसरी लिस्ट तैयार करने का काम शुरू होगा।

जिले में 1.68 लाख किसानों को कर्जमाफी की सौगात मिलेगी। योगी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की है। कर्जमाफी का लाभ उन किसानों को मिलेगा, जिन्होंने 31 मार्च 2016 से पहले कर्ज लिया था।
विज्ञापन


शासनादेश के तहत किसानों को एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। इसमें लघु और सीमांत किसानों, जिनके पास पांच एकड़ भूमि है, उन्हें ही शामिल किया जा रहा है। इसके लिए किसान का आधार कार्ड भी जरूरी कर दिया है।

इस कार्य को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन की ओर पिछले काफी दिनों से काम चल रहा है। मगर, बैंकों की शिथिलता के चलते देरी हो रही है। इस समय कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी, कृषि उपनिदेशक कार्यालय, मोती बाग स्थित सहकारी बैंक और यमुनापुरम स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शामिल किसानों के नाम शासन की ओर से जारी साफ्टवेयर में फीड करने का काम तेजी से चल रहा है।

किसानों की आशंकाओं को दूर करने के लिए विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां पर किसान 05732-229277 नंबर पर फोन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

सीडीओ जसजीत कौर का कहना है कि 22 जुलाई को पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके बाद दूसरी लिस्ट जारी करने को काम शुरू होगा। पहली लिस्ट में आधार कार्ड वाले किसानों को शामिल किया जाएगा, जबकि दूसरी लिस्ट में बिना आधार कार्ड वाले किसानों को शामिल किया जाएगा।

किसान बैंक में कराएं आधार व मोबाइल नंबर उपलब्ध
डीएम डॉ. रोशन जैकब ने जिले के किसानों से आह्वान किया है कि वह अपना आधार और मोबाइल नंबर जल्द से जल्द बैंक में उपलब्ध करवा दें। जिन किसानों के पास आधार कार्ड नहीं है, वह आधार कार्ड जनसेवा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) से संपर्क कर बनवा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कृषि उपनिदेशक और भूमि संरक्षण अधिकारी से विकास भवन में आधार कार्ड बनाने वाले जनसेवा केंद्रों के नाम चस्पा करने के भी आदेश जारी कर दिए हैं।

डीएम ने कर्जमाफी के लाभार्थी किसानों से आधार नंबर, बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ट की स्वयं सत्यापित छाया प्रति, भू-अभिलेख संबंधित विवरण (खाता और गाटा संख्या), मोबाइल नंबर, पिता का नाम व अपनी श्रेणी के अभिलेख उपलब्ध करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें