फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्राइवेट बैंक कर्मी से मारपीट, 15 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
पीड़ित अनिल।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकारपुर। नगर में एक निजी बैंककर्मी से बाइक सवार युवकों ने रास्ते में रोक कर मारपीट की और उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला दोनों पक्षों के बीच साइड देने को लेकर हुए विवाद का सामने आया है। अधिकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर रेवरी निवासी अनिल कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह एक निजी बैंक में काम करते हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे वह कार से शिकारपुर आ रहे थे। इस दौरान पंकज किराना स्टोर के सामने बाइक सवार दो आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 15 हजार रुपए भी लूट लिए और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में साइड लेने या किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है। जिसके बाद मारपीट हुई है। लूट का आरोप गलत है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें