फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब माध्यमिक विद्यालयों में चलेगी अंग्रेजी की कोचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अब माध्यमिक विद्यालयों में चलेगी अंग्रेजी की कोचिंग
विज्ञापन


शासन ने माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी की कोचिंग देकर छात्र-छात्राओं को इंग्लिश सिखाने का निर्णय लिया है। अंग्रेजी की कोचिंग सभी कक्षाओं में चलेगी और कोचिंग में कमजोर विद्यार्थियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

शासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग का आदेश मिलने पर अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यालयों में कक्षा 6 से अंग्रेजी विषय की पढ़ाई जरूरी होती है। हालांकि शिक्षक भी अंग्रेजी की पढ़ाई को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ते।
विज्ञापन


बावजूद इसके अधिकतर छात्र-छात्राएं अंग्रेजी सीखने और पढ़ने में कमजोर रह जाते हैं। मगर, शासन ने अब छात्र-छात्राओं को विद्यालय में कोचिंग कराकर अंग्रेजी सिखाने और बोलने का अहम कदम उठाया है।

इससे जहां विद्यार्थी न सिर्फ अंग्रेजी बोलेंगे बल्कि सीबीएसई और आईसीएसई के विद्यार्थियों को टक्कर देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि शासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग से आदेश प्राप्त हुआ है कि माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी की कोचिंग कराई जाएगी।

इसके लिए अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को अलग से जिम्मेदारी दी जाएगी। अंग्रेजी की कोचिंग विशेषकर कक्षा 6 के छात्राें लिए जरूरी होगी। हालांकि कोचिंग का लाभ सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को मिलेगा।

इस आदेश से सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अवगत करवाते हुए अपने-अपने विद्यालयों में अंग्रेजी की कोचिंग कराने की तैयारी के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि इस कार्य में कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन


कोचिंग में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की रोजाना रजिस्टर में हाजिरी भी लगानी होगी। समय-समय पर जिला स्तरीय अफसर भी विद्यालय पहुंचकर कोचिंग का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें