छात्रवृत्ति से वंचित बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों को एक और मौका
छात्रवृत्ति से वंचित रह गए शैक्षणिक सत्र 2016-17 के बीटीसी प्रशिक्षणार्थिंयों के लिए एक अच्छी खबर है। उन्हें शासन ने एक और मौका देते हुए 13 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया है। इसके बाद कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि समाज कल्याण विभाग से शासनादेश प्राप्त हुआ है कि छात्रवृत्ति से वंचित रह गए शैक्षणिक सत्र 2016-17 के बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ देने को एक और मौका दिया गया है।
छात्रवृत्ति से वंचित प्रशिक्षणार्थी 13 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद दूसरा मौका नहीं मिलेगा। गौरतलब है कि विगत वर्ष बीटीसी का शैक्षणिक सत्र 2016-17 देर से शुरू हुआ था।
इसके चलते बीटीसी प्रशिक्षार्थी छात्रवृत्ति के आवेदन से वंचित रह गए थे। वह पिछले काफी समय से छात्रवृत्ति का लाभ मिलने की मांग कर रहे थे। इस संज्ञान में लेते हुए शासन ने उन्हें एक और मौका दिया है।
डीआईओएस मनोज कुमार आर्य ने छात्रवृत्ति का आवेदन करने वाले बीटीसी प्रशिक्षार्थियों को 13 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया है।