फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़क को लेकर 25 गांव के लोगों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर सड़क को लेकर 25 गांव के लोगों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन


जर्जर हो चुके शिकारपुर मार्ग और नहर के पुल का निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए कई गांव के लोगों ने सैंडा गांव के पास जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया।

सूचना पर तहसीलदार समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण हटने को तैयार नहीं हो रहे थे। 15 दिन के अंदर सड़क निर्माण का आश्वासन जब तहसीलदार ने दिया तब कही जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला। करीब दो घंटे बाद कहीं लोगों को जाम से निजात मिल सकी।
विज्ञापन


शिकारपुर मार्ग काफी समय से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जगह-जगह सड़क पर गड्ढे आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार वह प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र दे चुके लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। आलम यह है कि इस मार्ग से गुजरना दुश्वार हो गया है।

समस्या से परेशान आसपास गांव रामबांस पचगाई, कलेना, बगराई, सैंमड़ा, रामनगर, बिजलीपुर, देवराला, कलाखुरी, बाढ़ा आदि दर्जनों गांव के लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा।

गुस्साए ग्रामीण दोपहर करीब 12 बजे सैंडा गांव के पास पहुंचकर रोड पर जाम लगा दिया। लोगों ने शिकारपुर मार्ग और नहर के पुल निर्माण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। सूचना पर देहात थाना पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद तहसीलदार आनंद श्रीनेत भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और 15 दिन का समय मांगते हुए आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि अगर 15 दिन के भीतर निर्माण कार्य नहीं शुरू हुआ तो वह फिर से आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। उधर 12 बजे से दो बजे तक जाम लगने के कारण वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


दो बजे जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। चौधरी कुलदीप सिंह, अनूप, मनोज, जितेन्द्र, पीसी चौधरी, तेज सिंह, चौधरी प्रिंस, एमपी सिंह, जय कुमार शर्मा, अनिल कुमार, रिंकू, वीरेन्द्र सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें