फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


बुगरासी में एक जुलाई को क्रिकेट मैच के फाइनल में हुई मारपीट और फायरिंग में पीड़ित के भाई ने ग्राम प्रधान सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजद आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कस्बे में पिछले एक माह से क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। एक जुलाई को बुकलाना तथा धनियावली की टीम के बीच फाइनल मैच था। फाइनल में दोनों गांवों की टीमों के बीच मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन


साथ ही फायरिंग तक की गई थी। इसमें बुकलाना निवासी खिलाड़ी विकास घायल हो गया था। अब विकास के भाई ब्रजपाल पुत्र नरेंद्र ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि खेल के दौरान धनियावली निवासी खिलाड़ी विपिन आउट हो गया था।

विकास इसे लेकर खुशी मना रहा था। आरोप है कि इससे विपिन के साथी नाराज हो गए। विकास पर विपिन ने चाकू से वार कर दिया जबकि गांव के बिट्टू, संदीप, सोनू ने स्टंम से विकास की जमकर पिटाई की।

आरोप है कि मारपीट के दौरान धनियावली के वर्तमान प्रधान ने विकास पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने ब्रजपाल की तहरीर पर छह को नामजद करते हुए गंभीर धाराओं में रिपोर्ट कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ब्रजपाल की तहरीर पर विपिन फौजी, बिट्टू, संदीप, सोनू, रंगा व अतुल प्रधान निवासीगण धनियावली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विकास को पहले ही चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा चुका है। मामले की जांच जारी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - श्योपाल सिंह, चौकी इंचार्ज, बुगरासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें