फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौत
विज्ञापन


खुर्जा में हजरतपुर बाईपास पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल दंपति को अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार सुबह मेरठ निवासी जफरुद्दीन (50) अपनी पत्नी शमीना को लेकर बाइक से खुर्जा आ रहा था। हजरतपुर बाईपास तिराहे के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने देखा तो घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जफरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं शमीना की हालत गंभीर बनी हुई है।

उधर हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें