फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद की तहरीर पर चेयरपर्सन पति के विरूद्व मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभासद की तहरीर पर चेयरपर्सन पति के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन


जहांगीराबाद में एक पखवाड़ा पूर्व पालिका परिसर में चेयरपर्सन पति व एक सभासद के बीच हुई कहासुनी व गाली गलौच के प्रकरण में स्थानीय पुलिस ने 15 दिन बाद सभासद की तहरीर पर आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नगर के वार्ड 21 के सभासद हाजी इकरार ने पालिकाध्यक्ष पति पर अपशब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी जिस पर स्थानीय पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने चेयरपर्सन पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि उक्त मुकदमे में निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।

उक्त प्रकरण पर पालिकाध्यक्ष पति कृष्णकांत वार्ष्णेय ने बताया कि मेरी बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर राजनीति के तहत मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप परी तरह निराधार है। पुलिस जांच उपरांत सब सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें