नरौरा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़ा
पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बरसात के चलते गंगा नदी के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार जलस्तर अभी फ्लड की श्रेणी में नहीं है।
सिंचाई विभाग के तारबाबू देवेश कुमार ने बताया कि नरौरा बैराज से गंगा नदी की डाउन स्ट्रीम में 17 हजार 455 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
हरिद्वार बैराज से ली गई माप में वहां से नदी में 35 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है, जिससे जलस्तर में कुछ वृद्धि के संकेत हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार बैराज पर तीस हजार क्यूसेक पानी की निकासी होने पर सामान्य फ्लड माना जाता है।