फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल संघ की हड़ताल पर नहीं झुकेगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपालों के आगे नहीं नहीं झुकेगा प्रशासन
विज्ञापन

जिलाधिकारी की कार्रवाई के खिलाफ पिछले 13 दिन से हड़ताल पर बैठे लेखपाल संघ के आगे जिला प्रशासन नहीं झुकेगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कर दिया है कि तहसील दिवस में उपस्थिति पर वह किसी भी समझौते और वार्ता के लिए तैयार नहीं हैं।

तहसील दिवस में उपस्थिति के बाद ही स्थानांतरण को लेकर लेखपाल संघ की कोई बात सुनी जाएगी। जिला प्रशासन के इस रुख से टकराव के आसार और बढ़ गए हैं।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जिलाधिकारी द्वारा दो लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई, 87 लेखपालों के तबादले और तहसील दिवस में उपस्थिति सुनिश्चित होने के विरोध में पिछले 13 दिन से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


लेखपाल संघ की हड़ताल के कारण तहसील संबंधित कामकाज नहीं निपट पा रहे हैं। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह स्पष्ट कर दिया कि तहसील दिवस में उपस्थिति को लेकर वह किसी भी प्रकार के समझौते और विचार-विमर्श के लिए तैयार नहीं हैं।

सबसे पहले लेखपाल तहसील दिवस में उपस्थिति सुनिश्चित करें, उसके बाद ही स्थानांतरण को लेकर उनकी कोई बात सुनी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा है कि पिछले काफी समय से लेखपाल तहसील दिवस में उपस्थित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


तहसील दिवस में मुख्यत: राजस्व संबंधित समस्याएं आती हैं। लेखपालों की गैरमौजूदगी से समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाता। जिला प्रशासन के इस रुख से टकराव बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें