फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो समाचार-04बुल128-एनओआई-102 संजय जेपीजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आपराधिक घटनाओं के विरोध में जुलूस व नारे बाजी
क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं के बढ़ने पर युवा छात्रों ने स्याना में जुलूस निकाला व स्याना के बुगरासी चौराहे पर बलात्कारियों का पुतला भी फूंका। इस दौरान युवाओं ने शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग के साथ बलात्कारियों को फांसी दिए जाने की मांग की।

ये जुलूस युवा छात्र नेता नवेद चौधरी के नेतृत्व में निक ला। जुलूस के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए नवेद ने कहा, कि देश में बहन-बेटियों की अस्मत लूटने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


जिसमें आरोप की जांच की समय सीमा तय करने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने सख्त कानून बनाने व सुरक्षा का वादा किया था, लेकिन अब तक सरकार इस पर पूरी तरह से फेल है।
विज्ञापन


शुऐब चौधरी ने कहा कि यदि आपराधिक घटनाओं पर काबू नहीं पाया गया, तो युवा छात्र सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगे। रिजवान खां, मोनिस चौधरी, सुदैफ, तनुभव त्यागी, आसिफ अली, अरबाज खान, कप्पी चौधरी, बिलाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें