परीक्षा में होनहारों ने दिखाया जलवा
जिले के विभिन्न स्कूलों में होनहारों ने जलवा दिखाया है। परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यालय गदगद हैं और पास हुए छात्र-छात्राओं को टीचरों ने मिठाई खिलाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल जेसी पंथ के अनुसार हाईस्कूल में 220 छात्रों में से 66 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए में बाजी मारी है। खालसा स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. कुंज सिंह के अनुसार स्कूल के 139 में से 36 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए प्राप्त की है।
पास हुए छात्रों को अध्यक्ष सरदार जोगिंद्र सिंह, उपाध्यक्ष हरबंस सिंह, प्रबंधक सरदार अजीत सिंह काले आदि ने आशीर्वाद दिया।
ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल छवि शर्मा के अनुसार छात्र सौरभ कुमार, आकाश पाल, अनुष्का सिंह, तनु सिंह, तृप्ती कौशिक, अक्षय कुमार, दीपक सोलंकी, आशीष कुमार, शिवम चावला, हर्ष लोहिया और निशांत शर्मा सहित 20 छात्रों ने 10 सीजीपीए में अपना स्थान बनाया।
आजाद पब्लिक स्कूल के चेयरमैन वासिक आजाद और शारिक आजाद के अनुसार छात्र दुर्गोश सोलंकी, साक्षी चौहान, गौरव कुमार, विशाल सिंह, कार्तिक सिंह, हिमांशु अग्रवाल, कनिका सिंह, मानसी गोस्वामी और निशा सिंह आदि सभी विद्यार्थी पास हो गए।
प्रधानाचार्य नितेश कुमार सिंह और डॉ. शोभा नारायण ने छात्रों को बधाई दी। रैनेसा स्कूल के प्रमुख प्रशासक अभिराग शर्मा के अनुसार स्कूल के 37 छात्रों ने ए-1 ग्रेड पाकर स्कूल का नाम रोशन किया है।
प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा के अनुसार भास्कर श्रीवास्तव, निष्ठा अग्रवाल, अक्षत वर्मा, नेष्टा शर्मा और आकांक्षा अग्रवाल आदि ने स्कूल का नाम रोशन किया है। सेंट मोमिना की प्रधानाचार्य सविता सिंह के अनुसार 31 छात्रों ने ए-1 ग्रेड प्राप्त किया है।
लीलावती कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष यादव के अनुसार सात छात्रों ने ए-1 ग्रेड प्राप्त किया है। सेंट आरजे पब्लिक स्कूल के संस्थापक नंद कुमार शर्मा, निदेशक सौरभ पचौरी और प्रधानाचार्य एसपी ओझा के अनुसार 113 छात्रों में से 20 ने ए-1 ग्रेड पाया है।
निर्मला कान्वेंट स्कूल में 40 स्टूडेंट ने ए-1 ग्रेड पाया है। संतोष इंटर नेशनल स्कूल के चेयरमैन प्रशांत गर्ग के अनुसार स्कूल के 44 छात्रों ने ए-1 ग्रेड प्राप्त कर जिले में दूसरे स्थान पर कब्जा किया है। चेयरपर्सन छवि गर्ग सहित प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।
शिवम पब्लिक स्कूल काजमपुर देवली में 21 छात्रों ने ग्रेड ए-1 प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। मार्डन पब्लिक स्कूल में 10 विद्यार्थी 10 सीजीपीए में शामिल रहे।
ऑल सेंट के छात्र विजयंत सिंह और इशिका सिंह, नेशनल पब्लिक स्कूल बुलंदशहर की काजल गौड और नेशनल पब्लिक स्कूल औरंगाबाद की छात्रा अनुराधा सिंघल ने भी ए-1 ग्रेड प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
गांव मानपुर स्थित सनराइज ग्लोबल स्कूल में 36 बच्चों ने ए-1 ग्रेड प्राप्त किया है। इसी तरह जिले के सभी स्कूलाें में भी होनहारों ने परीक्षा पास कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
ग्रामीण अंचल में भी छात्रोें ने लहराया परचम
क्षेत्रों में भी छात्रों ने अपना परचम लहराया। बड़ी संख्या में छात्र 10 सीजीपीए से पास हुए। गुलावठी के चार विद्यालयों के 126 स्टूडेंट्स ने सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए प्राप्त की है।
मॉडर्न एकेडमी सीनियर सेकेंड्ररी स्कूल में 29, लारेंस एकेडमी सीनियर सैकेंड्ररी स्कूल में 48, एससीएएम सीनियर सेकेंड्ररी स्कूल में 43 एवं चंद्रकांता पब्लिक स्कूल ईसापुर में 6 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए प्राप्त की है। 10 सीजीपीए पाने वाले स्टूडेंट्स ने अलग-अलग जगहों पर खुशी मनाई तथा मिठाईयां बांटी।
स्याना के सनराइज पब्लिक स्कूल में 215 बच्चों ने सफलता प्राप्त की। प्रधानाचार्या अनीता चौधरी ने बताया कि 20 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। बीडीएम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अशोक गर्ग ने बताया कि सभी 45 छात्र उत्तीर्ण रहे और 7 छात्रों का सीजीपीए दस रहा।
जेपी विद्या मंदिर चांदपुर के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने बताया कि स्कूल में सभी 54 स्टूडेंटस उत्तीर्ण रहे, जिसमें तीन छात्रों का 10 सीजीपीए रहा। आजाद स्कालर्स एकेडमी के प्रबंधक असमर आजाद ने बताया कि सभी 25 बच्चे उत्तीर्ण रहे जिसमें 6 बच्चों का सीजीपीए रहा।
अलीगढ़ पब्लिक स्कूल स्याना की प्रधानाचार्या यासमीन रशीद ने बताया कि स्कूल के सभी 91 स्टूडेंटस उत्तीर्ण रहे।
शतप्रतिशत रहा पॉटरी नगरी के स्कूलों का परीक्षा परिणाम
खुर्जा। सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में अधिकांश स्कूलों का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल पहुंचे परीक्षार्थियों ने सफलता पर खुशी मनाई।
नगर के एल्पाइन स्कूल की प्रधानाचार्या निधि गुलाटी ने बताया कि 112 परीक्षार्थियों में से 46 छात्र सीजीपीए 10 अंक हासिल किए। एमएपीएस के प्रधानाचार्य एनके मित्तल ने बताया कि 162 परीक्षार्थियों में से 13 ने 10सीजीपीए हासिल किया।
वहीं श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक अजय गर्ग के मुताबिक परीक्षा में बैठे 254 परीक्षार्थियों में से 36 ने 10सीजीपीए हासिल किए। जहांगीरपुर स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनोद तेवतिया ने बताया कि 25 बच्चों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया।
सभी स्कूलों का शतप्रतिशत रहा रिजल्ट
सिकंदराबाद। हाईस्कूल का रिजल्ट आते ही सभी स्कूलों में जश्न का माहौल हो गया। सभी स्कूलों का शतप्रतिशत रिजल्ट रहा। नगर के बीबीसी, स्प्रिग डेल एकेडमी,जेपी इंटरनेशल, डीवाइन, लेंसर, सिटी कांवेट, आरके ऐजुकेशनल स्कूल, आरके इंटरनेशलन स्कूल सभी स्कूलों का सीबीएसई बोर्ड का हाईस्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
जेपी इंटरनेशलल के 13 बच्चों, डीवाइन के 22 बच्चों, बीबीसी के 6 बच्चों, आरके एजुकेशनल स्कूल के चार,आरके इंटरनेशनल के एक, स्प्रिंग डेल एकेडमी के आठ बच्चों ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया। 10 सीजीपीए प्राप्त करने वाले सभी बच्चों के घर पर जश्न का माहौल है बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।