फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 54 दिन में टीबी के मिले 1,493 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। टीबी के उच्च जोखिम वाले रोगियों को खोजने के लिए चल रहे विशेष टीबी मुक्त अभियान के तहत 54 दिन में 1493 टीबी के नए मरीज मिले हैं। अभियान के तहत 60 साल से अधिक उम्र के, कुपोषित, पुराने टीबी रोगी, एचआईवी व शुगर आदि के तीन लाख 93 हजार 564 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। हालांकि 24 मार्च तक टीबी के मरीजों को चिन्हित करने के लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हेमंत रस्तोगी ने बताया कि टीबी मरीजों की मृत्यु दर को कम करने और स्वस्थ लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए अभियान चलाकर नए रोगियों को खोजा जा रहा है। अभियान के दौरान टीबी के सक्रिय रोगियों की पहचान करने के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जा रही है। इसके लिए आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीएचओ के अलावा टीबी विभाग से जुड़े कर्मी 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, कुपोषित, पुराने टीबी रोगी, टीबी रोगी के संपर्क वाले मरीज, एचआईवी पीड़ित, शुगर और धुम्रपान करने वाले लोगों को खोजकर उनका सैंपल लेकर जांच में जुटे हैं। इस अभियान में अन्य विभागों का भी सहयोग लिया जा रहा है।


अधिकांश मरीज अन्य बीमारी से चल रहे पीड़ित
विभागीय अफसरों के अनुसार 31 दिसंबर से 23 फरवरी तक 3,93,564 लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई। इसमें 1493 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई। टीबी के नए मामलों में अधिकांश मरीज अन्य रोगों से पीड़ित चल रहे हैं। संबंधित के एक्सरे आदि के साथ बलगम आदि की जांच की गई। अभियान के तहत पांच साल में मिले टीबी रोग एवं उनके परिवार के सदस्यों की भी स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन



Iजिले को टीबी मुक्त कराने के लिए 24 मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक चलाए गए अभियान के तहत तीन लाख 93 हजार 564 लोगों की स्क्रीनिंग में 1493 में टीबी की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों का उपचार शुरू करवा दिया गया है। - डॉ. मंजू अग्रवाल, कार्यवाहक सीएमओI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें