फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजनौर बैराज से छोड़ा 1.44 लाख क्यूसेक पानी, जलस्तर बढ़ा, अनूपशहर में कटान जारी

विज्ञापन
अनूपशहर में घाटों पर वाटर लेवल गेज लगाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर/अहार/नरौरा। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बिजनौर गंगा बैराज से बुधवार सुबह 1.44 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर बढ़ने से नरौरा व अनूपशहर में कटान जारी है। अनूपशहर में सिंचाई विभाग ने कटान स्थल का निरीक्षण कर घाटों पर वाटर लेवल गेज लगाए गए। नरौर गंगा बैराज पर जलस्तर बढ़कर मीडियम फ्लड श्रेणी में पहुंचने पर सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

अनूपशहर में सिंचाई विभाग ड्रेनेज के एसडीओ अनुज तिवारी ने बताया कि बिजनौर गंगा बैराज से पिछले कई दिन से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बुधवार को छोड़ा गया पानी बुधवार दोपहर तक अनूपशहर गंगा घाट पहुंचेगा। सिंचाई विभाग की टीम ने मंगलवार को मोहल्ला मदार गेट में मल्लाह बस्ती के नीचे कटान स्थल का निरीक्षण किया।
एसडीओ अनुज तिवारी ने बताया कि कटान स्थल के लिए नई योजना बनाकर शासन को भेजी जाएगी। पिछले साल भेजी गई योजना स्वीकृत नहीं हुई थी। सिंचाई विभाग के अनुसार अनूपशहर में स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

नरौरा गंगा बैराज पर नदी के जलस्तर में दो दिन से निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है।। बैराज की अप स्ट्रीम में पानी की कुल आवक 158544 क्यूसेक प्रति सेकंड की दर से हो रही है। बैराज पर जलस्तर मीडियम फ्लड की श्रेणी में चल रहा है। नदी के तेज बहाव से नरवर घाट व कर्मधर्म के अंत्येष्टि स्थल पर कटान लगातार हो रहा है।
बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को बैराज से गंगा नदी की डाउनस्ट्रीम में 143514 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। सोमवार दोपहर को 134584 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7978 व पीएलजीसी नहर में 7052 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
-
नरवर घाट पर स्नान प्रतिबंधित कर तैनात की गई पुलिस

नरौरा। गंगा नदी की बाढ़ और तेज बहाव से अप स्ट्रीम के नरवर गंगा घाट की सीढ़ियां व रेलिंग कटान से बहाव में बह जाने के बाद घाट पर स्नान प्रतिबंधित करा वहां पुलिस तैनात की गई है। एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि घाट के क्षतिग्रस्त होने के बाद घाट पर स्नान प्रतिबंधित का बोर्ड एवं बल्लियों की बैरीकेडिंग लगवा दी गई। स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए घाट पर लोगों को स्नान करने से रोकने के दिन व रात में चौबीस घंटे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें