फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब हैंडपंपों को ठीक करने में की जा रही अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब हैंडपंपों को ठीक करने में की जा रही अनदेखी
विज्ञापन


बुलंदशहर। जनपद में खराब और रिबोर योग्य हैंडपंपों को ठीक करने में खंड विकास अधिकारियों द्वारा अनदेखी की जा रही है। मामला संज्ञान में आने पर सीडीओ ने तत्काल ठीक करने के दोबारा आदेश जारी करते हुए चेतावनी दी है कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी की ओर से पिछले दिनों गर्मी शुरू होते ही आदेश जारी किया था कि जनपद में जो हैंडपंप खराब है या फिर रिबोर योग्य हैं उन्हें तत्काल ठीक करवा दिया जाए, जिससे लोगों के साथ राहगीर आदि को पानी के लिए भटकना न पड़े। यह आदेश ग्राम प्रधानों के अलावा जनपद के समस्त 16 खंडों के खंड विकास अधिकारियों को भी जारी किए गए थे। जबकि काफी समय बीत जाने के बाद भी इस कार्य में शिथिलता बरती जा रही है। साथ ही शिकायत मिल रही हैं कि खंड विकास अधिकारी हैंडपंप ठीक करवाने में अनदेखी कर रहे हैं। इस पर सीडीओ ने कड़ा संज्ञान लेते हुए एक बार फिर सभी खंड विकास अधिकारियों को तत्काल हैंडपंप ठीक करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि सभी खंड विकास अधिकारियों को खराब और रिबोर योग्य हैंडपंप हरहाल में ठीक करवाने होंगे। इसमें किसी की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस आदेश के बाद भी यदि कहीं से किसी खंड विकास अधिकारी की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एक भी शिकायत को अनदेखा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें