फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मई को घोषित हो जाएगा परिषदीय स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
20 मई को घोषित हो जाएगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
विज्ञापन

बुलंदशहर । परिषदीय स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई को घोषित हो जाएगा। अफसरों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि के आदेश जारी कर दिए हैं। अब स्कूल एक जुलाई को खुलेंगे।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में नया शिक्षण सत्र एक अप्रैल से शुरू हुआ था। इसके बाद स्कूलों में शिक्षण कार्य के साथ स्कूल चलो अभियान और हर दिन स्कूल आएं (सारदा) अभियान चलाकर बच्चों का नामांकन किया। इस अभियान को लेकर अफसरों ने दावे किए कि नामांकन की प्रक्रिया बेहतर चल रही है। जबकि ऐसा नहीं हुआ और अब तक 2399 स्कूल चार हजार बच्चों के नामांकन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं। इस तरह से यह अभियान जिले में फेल साबित हुआ है। वहीं, दूसरी ओर 108 परिषदीय स्कूल, जिन्हें इस बार अंग्रेजी माध्यम का बनाया गया है। उनमें अंग्रेजी में दक्ष शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और अधिकतर शिक्षकों के स्कूल से गायब रहने के मामले सामने आते रहे हैं। शिक्षकों के साथ बच्चों को पिछले कई दिन से ग्रीष्मकालीन अवकाश के घोषणा होने का इंतजार था, जो बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि स्कूलों में 20 मई को ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित हो जाएगा। इससे स्कूल 21 मई से लेकर 30 जून तक बंद रहेंगे। एक जुलाई को स्कूल खुल जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें