कोतवाली के बाहर घंटो चला फैमिली ड्रामा, वीडियो वायरल
खुर्जा। घर से शुरू हुआ फैमिली ड्रामा सोमवार शाम कोतवाली के गेट तक जा पहुंचा। आरोप है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद में देवर ने भाभी से जबरदस्ती की। मौके पर मौजूद गुस्साई महिलाओं ने लामबंद होकर देवर की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। कोतवाली प्रभारी ने मामला संज्ञान में आने से इंकार करते हुए तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। पूरे मामले को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर परिवार के लोग हंगामा करते हुए कोतवाली गेट पर पहुंच गए। काफी देर तक वहां ड्रामा शुरू हो गया। आरोप है कि देवर ने अपनी रिश्ते की भाभी से जबरदस्ती करते हुए अश्लीलता करने का प्रयास किया। यहीं नहीं भाभी के विरोध करने पर उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारते हुए जमकर मारपीट की। मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं ने आरोपी युवक की चप्पलों से जमकर धुनाई की। भीड़ ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया। पूरे मामले का वीडीओे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।