तोड़फोड़ के विरोध में उतरी हिंदू युवा वाहिनी
खुर्जा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलित समाज द्वारा कई स्थानों पर सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ आगजनी आदि घटनाओं का हिंदु युवा वाहिनी ने विरोध किया है। मंगलवार को नगर में हुई बैठक में हिंदु युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राघव ने बताया कुछ असामाजिक तत्वों ने भारत बंद के नाम पर बसों-चौकियों में आगजनी की। उनके उपद्रव से आम आदमी भी दहशत में आ गए। सुनील सिंह राघव ने माननीय सुप्रीम कोर्ट से सभी दंगाईयों की शिनाख्त कराते हुए कड़ी कार्रवाई करने और नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। उन्होंने केंद्र सरकार से आरक्षण को समाप्त करने की अपील की। ताकि योग्यता रखने वाले युवा अपने सपनों को साकार कर सके। बैठक में हिंदू युवा वाहिनी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो