फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय गति रुकने बीएसपी के एसआई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हृदय गति रुकने से बीएसएफ के एसआई की मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। गांव बिलसूरी निवासी बीएसएफ के एसआई की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार देर रात तक शव के गांव आने की बात कही जा रही थी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसूरी निवासी अरुण कुमार ने बताया कि उसके पिता रामकुमार (50) बीएसएफ की 135 बटालियन में एसआई थे। उनकी तैनाती राजस्थान के जैसलमेर में थी। बृहस्पतिवार शाम सूचना मिली कि सुबह के समय उसके पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीएसएफ के अधिकारियों ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया। रामकुमार की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए घर पर लोगों का तांता लग गया। शुक्रवार रात तक रामकुमार का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
रामकुमार के परिवार में बड़ी बेटी प्रीति (19), बेटा अरुण (17) बेटी निधि (15) और पत्नी कविता हैं। तीनों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। रामकुमार के पिता स्वर्गीय विरेंद्र सिंह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। छोटा भाई कृष्ण कुमार दिल्ली पुलिस में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें