फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरवासियों के पास मतदाता बनने का आखिरी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरवासियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने का आखिरी मौका
विज्ञापन

-बीएलओं ने मतदाता सूची का पुनरीक्षण प्रारंभ किया
-तीन अक्तूबर तक चलेगा पुनरीक्षण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद। चुनाव आयोग ने नवंबर में होने वाले निकाय चुनाव से पूर्व नगरवासियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने का एक और मौका दिया है। आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार इंद्र नंदन सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देश पर सोमवार से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है। बताया कि पालिका में कुल 25 वार्ड, 69 बूथ और लगभग 63 हजार मतदाता हैं। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। पुनरीक्षण का कार्य तीन अक्तूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में किसी कारणवश जिन नगरवासियों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका वो पुनरीक्षण के दौरान अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। साथ ही सूची में संशोधन भी करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं उन्हीं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। नगरवासी तहसील परिसर में भी मतदाता फार्म जमा करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें