फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चुनावी ड्यूटी से गायब 30 कर्मचारियों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। निकाय चुनाव के दौरान ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सीडीओ ने ड्यूटी से नदारद कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जिले में 11 मई को निकाय चुनाव के लिए मतदान और 13 मई को मतगणना की गई थी। इस दौरान करीब दस हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मतदान और मतगणना के दौरान करीब 30 कर्मचारी ऐसे थे, जिन्होंने बिना अनुमति के ही ड्यूटी पर जाने के बजाए छुट्टी ले ली थी। जिसके चलते चुनाव प्रक्रिया बाधित होने की संभावना थी। हालांकि रिजर्व कर्मचारियों को ड्यूटी पर भेजकर प्रक्रिया को पूरा कराया गया था। अब सीडीओ कुलदीप मीना ने ऐसे 30 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर ड्यूटी से गायब रहने का कारण पूछा है। सीडीओ कुलदीप मीना ने बताया कि नोटिस का जवाब न देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें