फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्कूल के उच्चीकरण के लिए पहली किस्त में 1.39 करोड़ मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव भटपुरा स्थित जूनियर हाईस्कूल का उच्चीकरण शुरू हो गया है। शासन से 1.39 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हुई है, जिसके बाद यह राजकीय हाईस्कूल बनेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने मौके पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्कूल भवन में अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण, प्रयोगशाला और अन्य जरूरी सुविधाओं का विकास होगा। सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह की पहल पर यह विद्यालय उच्चीकृत किया जा रहा है। विधायक ने क्षेत्र के बच्चों को गांव में ही उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग की थी।
इससे भटपुरा और आसपास के छात्रों को हाईस्कूल की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना होगा। गांव के गरीब और मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। ग्रामीणों ने विधायक और प्रशासन का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें