फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मारी कार में टक्क र, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने मारी कार में टक्कर, पांच घायल
विज्ञापन

- सिकंदराबाद मार्ग पर देर शाम हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। पुराना सिकंदराबाद रोड पर गांव पंचगाई के पास ट्रक की टक्कर से लगने से कार सवार पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी चालक दुर्घटना के बाद भाग गया।
विज्ञापन

सिकंदराबाद निवासी मुनीष चौधरी अपने परिवार के साथ रविवार को रिश्तेदारी में खुर्जा गए थे। देर शाम करीब नौ बजे वह कार से सिकंदराबाद लौट रहे थे। इसी दौरान पुराना जीटी रोड पर गांव पंचगाई के निकट उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। हादसे में कार सवार मुनीष, सुनीता, शाका और विमल समेत पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद जमा ग्रामीणों और राहगीरों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से घायल शाका की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एसओ देहात गिरीश कोटिया ने बताया कि अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें