फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 अगस्त तक महानंदा-ब्रहमपुत्र एक्सप्रेस रहेगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
26 अगस्त तक रद्द रहेगी महानंदा-ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने बाढ़ के मद्देनजर लिया अहम फैसला
दोनों ट्रेनों के नहीं चलने से हजारों यात्री होंगे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा जंक्शन।
बिहार में बाढ़ के बढ़ते प्रभाव के कारण रेलवे बोर्ड ने पहले से ही रद्द महानंदा और ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस को 26 अगस्त तक के लिए रद्द कर दिया है। इस फैसले से दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। वहीं कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही है।
विज्ञापन

एसएस पीके गुप्ता ने बताया कि बिहार में जबरदस्त बाढ़ के कारण अलीपुर द्वार से चलकर पुरानी दिल्ली आने वाली महानंदा एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़ से चलकर पुरानी दिल्ली आने वाली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस को 26 अगस्त तक के लिए रेलवे बोर्ड ने रद्द कर दिया है। इन दोनों ट्रेनों का संचालन एक सप्ताह से बंद है। रेलवे के फैसले से दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सफर करने वाले हजारों रेलयात्रियों को झटका लगा है। इसके अलावा कालका, मूरी, आम्रपाली, लिच्छवी, संगम समेत कई एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें