फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक का ग्रामीणों ने किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक का ग्रामीणों ने किया घेराव
विज्ञापन

- डीएम के आदेश पर जांच को पहुंचे थे आबकारी निरीक्षक
चोला (बुलंदशहर)। डीएम के आदेश पर ठेके की जांच करने पहुंचे आबकारी निरीक्षक का ग्रामीणों ने घेराव कर लिया। ग्रामीण ठेके को तुरंत बंद कराने की मांग कर रहे थे। आबकरी निरीक्षक के ठेके को हटवाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ही ग्रामीण शांत हुए।
बता दें कि क्षेत्र के ग्रामीण काफी समय से चौकी क्षेत्र के गांव खानपुर स्थित ठेके को बंद कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि शराब का ठेका आबादी के बीच स्थित है, जिसके पास में ही कन्या इंटर कॉलेज है। ठेके पर शराबी गांव की महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं। वहीं कालेज की छात्राओं पर भी फब्तियां कसते हैं। आबादी में ठेका होने के कारण शराब के अधिक सेवन से गांव के कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्र के दाउदपुर, खानपुर, खबरा, कादिलपुर, नगलाबंशी आदि के ग्रामीण ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर समाजसेवी विनोद सोलंकी के नेतृत्व में डीएम से मिले थे। रविवार को डीएम के आदेश पर जिला आबकारी निरीक्षक आनंद शंकर राय ठेके की जांच को पहुंचे। ग्रामीणों ने आबकारी निरीक्षक का घेराव करते हुए ठेके को तुरंत बंद कराने की मांग की। आबकारी निरीक्षक के ठेके को आबादी से दूर जल्द ही किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें