फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में किसानों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में किसानों ने भरी हुंकार
विज्ञापन

-कहा मुआवजा नहीं मिला तो नहीं होने देंगे कॉरीडोर का काम
-मुआवजे की मांग को लेकर किसान हो रहे हैं लामबंद
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के समसपुर गांव में हुई पंचायत में मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने हुंकार भरी। किसानों ने कहा कि जब तक कमिशभनर के आदेश से उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक वह फ्रेट कॉरीडोर का काम नहीं होने देंगे। कोई सुनवाई न होने पर किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

रविवार को समसपुर गांव में कई गांवों किसानों ने पंचायत की। पंचायत में समसपुर, खानपुर, मधुपुरा, मैना, वैर, फतेहपुर आदि गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों ने कहा कि फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर महीनों तक चले धरने प्रदर्शन के दौरान शासन ने भरोसा दिलाया था। लेकिन अभी तक उनके हित में कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसानों ने कहा कि शासन और प्रशासन किसानों को धोखा देता आ रहा है। कई बार आश्वासन के बाद भी उन्हें मुआवजा नहीं दिलाया गया। किसानों ने कहा कि जब तक कमिशभनर के आदेश पर उन्हें उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक वह फ्रेट कॉरीडोर का काम किसी भी हाल में नहीं होने देंगे। किसानों ने कहा कि अगर उनके साथ जबरदस्ती की गई तो वह अपने हक के लिए अपनी जान तक दे सकते हैं। पंचायत में बब्बन चौधरी, रामकुमार, सौरभ, केहर सिंह, रामजीत, सुरेंद्र, अजीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें