दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
जीटी रोड पर रिफाहे आम इंटर कॉलेज के पास दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। सोमवार शाम को मोहल्ला पंजाबियान निवासी उस्मान (28) पुत्र यूनुस बाइक से जा रहा था। रिफाहे आम इंटर कालेज के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।
हादसे में उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत में उस्मान को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। उस्मान की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। उधर परिजनों ने हादसे को लेकर पुलिस में कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।