फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजनौर से फिर छोड़ा 1.30 लाख क्यूसेक पानी, बैराज पर मीडियम फ्लड में पानी

विज्ञापन
अनूपशहर में गंगा घाट पर जमा गंगा का बढ़ा जलस्तर। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर/अहार/नरौरा। गंगा का जलस्तर कम नहीं हो रहा। बुधवार बिजनौर बैराज से फिर 1.30 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नरौरा गंगा बैराज पर पानी मीडियम फ्लड की श्रेणी में होने से यहां तेज बहाव से कटान जारी है। गंगा घाटों पर पानी पहुंचने से श्रद्धालु गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

बैराज की अप स्ट्रीम में पानी की कुल आवक पिछले 24 घंटे से 1,58,544 क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से हो रही है। नदी के तेज बहाव से नरवर घाट व अंत्येष्टि स्थल पर कटान जारी है। बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि बुधवार को गंगा नदी की डाउनस्ट्रीम में 143514 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7978 व पीएलजीसी नहर में 7052 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से अहार और अनूपशहर क्षेत्र के खादर में जमा पानी घाटों को पार कर गया। अनूपशहर में सिंचाई विभाग ड्रेनेज के एसडीओ अनुज तिवारी ने बताया कि बिजनौर गंगा बैराज से पिछले कई दिन से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बुधवार को छोड़ा गया 1.30 लाख क्यूसेक पानी बृहस्पतिवार दोपहर तक अनूपशहर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें