फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुनाफे का लालच देकर 12.62 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पॉलिसी की रकम लौटाने और मुनाफा दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने अहार क्षेत्र के एक ग्रामीण को अपना शिकार बना लिया। शातिर ठगों ने पीड़ित के पिता की बीमा पॉलिसी के बहाने उनसे किस्तों में करीब 12.62 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। सिहाली नगर निवासी पीड़ित अंकुर सिंह ने साइबर थाने में दी गई अपनी तहरीर में बताया कि सितंबर 2025 में उनके पिता विक्रम सिंह के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन

व्यक्ति ने खुद को पॉलिसी से संबंधित कंपनी का अधिकारी बताया। उसने पीड़ित के पिता की जीवन बीमा पॉलिसी की किस्त रुकने की बात कही, लेकिन साथ ही यह भी झांसा दिया कि उनकी कंपनी अब उन्हें पूरे मुनाफे के साथ रकम वापस कर रही है।
ठग ने भरोसे में उनके पिता को ठगी का शिकार बनाया। थाना साइबर क्राइम प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। टीम मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें