फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड ने अधेड़ को टक्कर मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांड़ ने अधेड़ को टक्कर मारकर घायल किया
विज्ञापन

औरंगाबाद। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव पाली भमरौली में आवारा साड़ों का आतंक चरम पर है। सांड़ आए दिन ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं। रविवार देर शाम इसी गांव के हरलाल सिंह अपने खेतों से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान आवारा सांड़ों का जत्था भी जंगलों की ओर से गांव की तरफ आ रहा था। जत्थे के एक सांड़ ने हरलाल को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को परिजनों ने उपचार के लिये लखावटी सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने अधेड़ की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इससे पूर्व भी वह सांड़ कई ग्रामीणों को टक्कर मारकर घायल कर चुका है। सांड़ों के आतंक को देखते हुए ग्रामीणों ने डीएम से आवारा सांड़ों को पकड़वाने गुहार लगाई है। ब्यूरो
विज्ञापन

...........................................
शांति समिति की सुनीं समस्याएं
औरंगाबाद। हनुमान जयंती और रमजान को लेकर रविवार शाम औरंगाबाद पुलिस चौकी परिसर में सभी समुदाय के लोगों के साथ शांति समिति की बैइक हुई। बैठक में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने नगर के लोगों की समस्याओं को सुना और उन्होंने नगर के गणमान्य लोगों से रमजान और हनुमान जयंती को शांति सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक में बोबी शर्मा, मनोज गुप्ता, पूर्व चेयरमैन दुलीचंद सैनी, अंकुर अग्रवाल, सुखपाल सिंह, हाशिम गुड्डू, चेयरमैन अख्तर मेवाती, नईम कुरैशी, राकेश गोस्वामी, अब्दुल्ला कुरैशी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें