फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में आए पांच किशोर गंगा स्नान के दौरान डूबे, दो लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरात आए पांच किशोर गंगा में डूबे, दो लापता
विज्ञापन

अनूपशहर। थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में सोमवार को एक युवती की अलीगढ़ जिले के थाना जवां क्षेत्र से बारात आई थी। बरात में शामिल पांच युवक अधिक गरमी से निजात पाने के लिए गांव के पास बह रही गंगा में स्नान के लिए चले गए थे। गहरे जल में जाने के कारण दो किशोर लापता हो गए, जबकि तीन किशोर जैसे तैसे बाहर निकल आए। डूबे किशोरों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव शेरपुर में एक युवती की बरात सोमवार को अलीगढ़ जिले के थाना जवां के गांव रिवासपुरी से आई थी। दोपहर करीब दो बजे खाना खाने के बाद गर्मी से निजात पाने के लिए बरात में शामिल पांच किशोर शान मौहम्मद, मोहसिन व यूसुफ निवासीगण रिवासपुरी और फखरूद्दीन पुत्र नसरू व जाहिद पुत्र कमरूद्दीन निवासी गांव जमालपुर, अलीगढ़ गांव के पास बह रही गंगा में नहाने के लिए पहुंच गए। बताया गया कि नहाते समय पांचाें किशोर गंगा में बने एक टापू पर पहुंच गए और वहां से लौटने के दौरान गंगा के तेज बहाव व गहरे जल की चपेट में आकर डूबने लगे। इस दौरान मोहसिन, शान मोहम्मद व यूसुफ तो निकलने में कामयाब हो गए लेकिन, फखरूद्दीन व जाहिद गंगा में डूब गए। दोनों किशोरों के डूबते ही कोहराम मच गया और दोनों के डूबने की खबर मिलते ही बरात में भी मातम छा गया। बराती व गांव के लोग गंगातट की ओर दौड़े और ग्रामीणों ने युवकों की तलाश के लिए गंगा में छलांग लगा दी। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। राजघाट व रामघाट से भी गोताखोर बुलाए गए हैं। अनूपशहर से एक मोटरबोट भी रेस्क्यू में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें