फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 12 वर्षीय बच्ची से की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू। थाना क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले में रविवार रात को घर के बाहर परिजनों के साथ सो रही 12 वर्षीय बच्ची से युवक ने छेड़छाड़ की। बच्ची का शोर सुनकर परिजनों की आंख खुल गई और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि रविवार रात को वह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। पास में उनकी 12 वर्षीय बेटी, मां और परिवार के अन्य लोग भी सो रहे थे। रात करीब 12 बजे एक अज्ञात युवक वहां पर आया और उनकी बेटी को उठाकर ले जाने लगा।
आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत भी की। बच्ची की नींद खुल गई तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य परिजन भी जग गए। परिजनों ने आरोपी को वहीं पकड़ लिया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित पिता ने पहासू थाने में तहरीर दी है। सीओ शिकारपुर मधूप सिंह का कहना है कि आरोपी की पहचान मोहम्मद कैफ निवासी छतारी रोड थाना पहासू के रूप में हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें