फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अचार में डालने वाला केमिकल पीने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरसेना। क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी किशोर ने पानी समझकर अचार के केमिकल को पी लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगेर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव कमालपुर निवासी 14 वर्षीय जीतू सोमवार को पड़ोसी गांव अमरपुर स्थित एक अचार की दुकान पर गए थे। इस दौरान उसने वहां अचार में डालने वाला केमिकल पानी समझ कर पी लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन व अन्य लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, न ही किसी की ओर से कोई तहरीर या शिकायत की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें