बुलंदशहर। ब्लॉक खुर्जा और अरनिया क्षेत्र में 12 सड़कें बनेंगी। इनके निर्माण पर 86 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कोऑपरेटिव निर्माण विकास लिमिटेड इन मार्गों का निर्माण कराएगा। सड़कों के निर्माण कार्यों को सांसद महेश शर्मा के प्रस्ताव पर शासन से स्वीकृति मिली है।
शासन की ओर से खुर्जा, अरनिया व गुलावठी क्षेत्र में बनने वाली 12 सड़कों के निर्माण पर 86,69,118 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से ब्लॉक अरनिया क्षेत्र के गांव अटेरना में इंटरलॉकिंग सड़क व नाली का निर्माण होगा। इसी ब्लॉक के गांव घटाल और मदकौला में भी इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण किया जाना है।
ब्लॉक खुर्जा के गांव सनैटा शफीकपुर, गांव इजू मौजपुर, गांव जवां, मैना मौजपुर, झमका, कलेना, शाहपुर, फिरोजपुर और गोविला माजरा में इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण किया जाना है। जिला विकास अधिकारी सुभाष नेमा ने बताया कि जल्द ही राशि मिलने पर इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।