घंटों की मशक्कत के बाद अजगर को जंगल में छोड़ा
मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को अवगत कराया। वन विभाग से पहुंची टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ने में सफलता पाई। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
अक्सर निकलते हैं बिच्छू और सांप
क्षेत्रवासियों ने बताया कि गांव के आस-पास जंगल और नहर होने के कारण अक्सर घरों में सांप, बिच्छू और अजगर निकलते रहते हैं। डीएफओ विनीता सिंह का कहना है कि इन दिनों अजगर निकलते रहते हैं। यदि कहीं पर अजगर निकलता है तो उसकी सूचना विभाग को दें, ताकि उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ा जा सके।