फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट्रोफा की फली खाने से 12 छात्र बीमार

Wed, 24 Feb 2016 12:45 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरोॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गंगेरुआ में जेट्रोफा की फली खाने से एक निजी स्कूल के एक दर्जन बच्चों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन ने परिजनों की मदद से उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
गंगेरुआ के पूर्व प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि गांव में ही डीपीएस नाम से निजी स्कूल है।

स्कूल में गांव के अलावा आसपास के गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल के मैदान में ही जेट्रोफा के पौधे लगे हुए हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक दर्जन बच्चों ने जेट्रोफा की फली खा ली, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।

हालत बिगड़ने की सूचना स्कूल प्रशासन ने परिजनों को दी। परिजनों ने उन्हें बुलंदशहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया।

राकेश कुमार ने बताया कि हालत बिगड़ने वाले बच्चों में संजीव, ओमप्रकाश के अलावा करीब 10 और बच्चे हैं। जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें