फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम समेत 5 ट्रेनें रहीं घंटों लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवर ट्रैफिकिंग के कारण संगम समेत 5 ट्रेनें लेट
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली संगम समेत पांच एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट होने का कारण ओवर ट्रैफिकिंग बताया जा रहा है। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस का खुर्जा जंक्शन पर पहुंचने का समय सुबह 3:45 मिनट है, लेकिन सात घंटे लेट होने के कारण यह ट्रेन जंक्शन पर 10:45 बजे पहुंची। इसके अलावा अलीपुर से पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा अप पांच घंटे, पुरानी दिल्ली से अलीपुर जाने वाली महानंदा डाउन सात घंटे, टाटा नगर से चलकर जम्मूतवी जाने वाली मूरी एक्सप्रेस 6 घंटे तथा हावड़ा से चलकर दिल्ली जाने वाली कालका मेल 3 घंटे देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों के देरी से आने की सूचना ऊपर से ही मिली थी। ओवर ट्रैफिकिंग के कारण गाड़ियां लेट चल रही थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें