किसानों की कर्ज माफी के लिए सत्यापन कार्य तेज
- द्वितीय चरण के सत्यापन में जुटे तहसील कर्मी, 17000 किसानों की सूची की चल रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। शासन द्वारा एक लाख रुपये तक के बकाया वाले किसानों के कर्ज माफी को आई द्वितीय चरण की सत्यापन सूची में 17000 किसानों की जांच तेजी से चल रही है। इस दौरान तहसील में लेखपालों, कंप्यूटर आपरेटर, कानूनगो और नायब तहसीलदार की टीम काम में लगी हुई है। एसडीएम ने बताया कि सारा काम तीन दिनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।
एसडीएम खुर्जा हिमांशु गुप्ता ने बताया कि शासन से एक लाख रुपये बकाया वाले किसानाें की कर्ज माफी की द्वितीय सूची आ गई है। इस सूची के सत्यापन के लिए तहसील में 55 लेखपाल, एक कानूनगो, नायब तहसीलदार समेत छह कंप्यूटर आपरेटर काम में लगे हुए है। एसडीएम ने बताया कि तीन दिनों के भीतर सत्यापन सूची की पूरी जांच हो जाएगी। इस दौरान 17000 कृषकों का सत्यापन चल रहा है।