फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने को 35 इकाइयों से लिए 112 नमूने

विज्ञापन
बुलंदशहर दुग्ध इकाइयों, दुग्ध उत्पाद निर्माता प्रतिष्ठान की जांच के दौरान नमूने लेते खाद्य सुरक
विज्ञापन
बुलंदशहर। दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट को रोकने, आम जनमानस को शुद्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर प्रदेश स्तरीय टीम ने जनपद के प्रमुख दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद के निर्माण क्षेत्र के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर जांच की।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जनपद में 47 प्रतिष्ठान संचालित पाए गए। अभियान के दौरान दुग्ध उत्पादक इकाइयों के लाइसेंस की स्थिति, साफ-सफाई की व्यवस्था, अभिलेखों का रख-रखाव, अपमिश्रकों की उपस्थिति, पाश्चराइजेशन प्रक्रिया, शीत नियंत्रित, वातानुकूलित संग्रहण तथा विगत एक माह का दुग्ध क्रय का रिकार्ड एवं उसके पैरामीटर्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
जनपद में 35 इकाइयों से कुल 112 नमूने लिए गए। कार्रवाई के दौरान जनपद से 503.5 मीट्रिक टन दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद अनुमानित कीमत लगभग-5.75 करोड़ जब्त किया गया। बता दें कि करीब दो माह पूर्व भी इस प्रकार की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान खाद्य तेल विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाया गया था। करीब दो हजार लीटर सरसों के तेल की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें