फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप-bulandshahr

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के डीएम रोड स्थित आवास विकास प्रथम में मंगलवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने आरोपी ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र निवासी युवती प्रीति की शादी गत 12 दिसंबर 2018 को हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी ककोढ़ी निवासी युवक दुष्यंत सिंह के साथ हुई थी। दुष्यंत सीआईएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात है। बताया गया कि बीते एक माह पूर्व दुष्यंत छुट्टी पर अपने घर आया था। साथ ही करीब 20 दिन पूर्व दुष्यंत अपनी पत्नी प्रीति के साथ बुलंदशहर के आवास विकास कालोनी निवासी अपने एक रिश्तेदार के घर आकर रह रहा था। मंगलवार सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी कि प्रीति का शव घर में ही फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, बताया गया कि तब तक ससुरालियों ने शव को नीचे उतार लिया था। इस दौरान पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने प्रीति की दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के परिजनों ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। मृतका के शरीर पर भी चोट के निशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें