दीपक चौधरी बने मिस्टर नार्थ इंडिया
सिकंदराबाद। तहसील क्षेत्र के गांव निवासी दीपक चौधरी ने दिल्ली में आयोजित मिस्टर नार्थ इंडिया बैंच प्रेस चैंपियनशिप में हैवी वेट कैटेगिरी में गोल्ड मेडल जीतकर गांव व जनपद का नाम रोशन किया है।
दीपक चौधरी ने बताया कि 27 से 29 जुलाई तक दिल्ली में पावर लिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में तीन दिवसीय पावर लिफ्टिंग मिस्टर नार्थ इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में नार्थ इंडिया से करीब 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। बताया कि हैवी वेट केटेगिरी में उसने 147.5 कि.ग्रा. वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता है। दीपक ने बताया कि वह पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हैवी वेट केटेगिरी में नेशनल रिकार्ड भी बना चुके हैं। अब वह एयायाड के लिए तैयारी कर रहे हैं। गांव लौटने पर दीपक का ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। दीपक की कामयाबी पर उसके घर और गांव में जश्र का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। दीपक ने बताया कि उसका सपना ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतने का है।