फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबिल टेनिस में डीपीएस सोनीपत की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
टेबिल टेनिस में डीपीएस सोनीपत की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन


बुलंदशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय टेबिल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली पब्लिक स्कूल सोनीपत की टीम ने आगरा की टीम को 3-0 के अंतर से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। दो दिवसीय टूर्नामेंट में 48 स्कूलों की टीमों ने भागीदारी की। मंगलवार को टूर्नामेंट के समापन पर विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय टेबिल टेनिस टूर्नामेंट की शुरूआत सोमवार को हुई थी। इसमें सभी टीमों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया। टूर्नामेेंट के फाइनल मैच में आगरा और सोनीपत की टीम ने प्रवेश किया। इन दोनों टीमों के माध्य जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने विजेता टीम के प्रतिभागी खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ आदि मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें