गुलावठी। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुलावठी में रोजगार मेला लगा। शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेले का ब्लॉक प्रमुख नेहा यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र यादव, मोहना गांव के प्रधान रविंद्र सिंह यादव, राजकीय आईटीआई गुलावठी के प्रधानाचार्य सुदीप और जिला कौशल प्रबंधक तनु शर्मा ने किया। मेले में 6 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 217 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग कर साक्षात्कार दिया। इनमें से 104 अभ्यर्थियों का कंपनियों ने रोजगार के लिए चयन किया। सभी चयनित युवाओं को संबंधित कंपनी की ओर से नियुक्ति पत्र दिए गए। संवाद