फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोपेड सवार वृद्ध व युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोपेड सवार वृद्ध व युवक को रौंदा, मौत
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली से गुजर रहे नेशनल हाइवे 91 पर शनिवार शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोपेड सवार एक वृद्ध व युवक को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने ट्रक का पीछा कर उसे खुर्जा के पास से पकड़ लिया। देर शाम तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव अज्ञात में पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के एनएच 91 पर बुलंदशहर की ओर से एक मोपेड पर एक वृद्ध व एक युवक गांव अढ़ौली तिराहे के पास खुर्जा की ओर मुड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान सिकंदराबाद की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक आ रहा था। ट्रक ने मोपेड सवार दोनों लोगों को रौंद दिया और चालक मौके से ट्रक लेकर खुर्जा की ओर भाग निकला। राहगीरों की सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक का पीछा कर उसे खुर्जा के पास पकड़ लिया। घटनास्थल पर पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन दोनों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात में ही दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। अज्ञात में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पीछा कर खुर्जा के निकट से ट्रक को पकड़ लिया गया है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें