फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भीगा 1000 बोरे गेंहू

Mon, 29 May 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पिछले दिनों बारिश में भीगे गेहूं से अफसरों ने सबक नहीं लिया। औरंगाबाद में रविवार को एक बार फिर सरकारी क्रय केंद्रों पर 1000 बोरा गेहूं भीग गया। खासबात यह है सरकारी मशीनरी गेहूं को बचाने के बजाय रविवार का अवकाश मनाने में मशगूल रही।

शासन के दावों और सख्त निर्देशों के बाद केंद्रों पर बदइंतजामी चरम पर है। केंद्र प्रभारी और कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब तक दो बार गेंहू भीग जाने के बाद भी लापरवाह कर्मचारियों ने बारिश से बचाव के लिए जरुरी व्यवस्था तक नहीं की।
विज्ञापन


केंद्र्र पर न तो तिरपाल हैं और न ही पन्नी का इंतजाम। औरंगाबाद नवीन अनाज मंडी के दो क्रय केंद्रों पर तीसरी बार एक हजार बोरा गेंहू फिर भीग गया है। वहीं ककोड़ में भी 100 बोरे गेहूं बारिश में भीग गया।
विज्ञापन


 केंद्र पर गेहूं   की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं थे। केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने अपना मोबाइल रिसीव नहीं किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें