फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अगले माह से शुरू होगा 10 एमवीए क्षमता का बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। जंक्शन औद्योगिक क्षेत्र में अगले माह से बिजली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है। नगला हरभजन में निर्माणाधीन 10 एमवीएम क्षमता का विद्युत उपकेंद्र नवंबर के अंतिम सप्ताह तक चालू हो जाएगा। इसके लिए निगम की ओर से फीडर लोड का आकलन किया जा रहा है। जल्द पांच-पांच एमवीए क्षमता के परिवर्तक स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पॉटरी उद्यमी शलभ सिंघानिया ने बताया कि जंक्शन मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 70 से 80 बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं, जिसमें सबसे ज्यादा पॉटरी हैं। औद्योगिक क्षेत्र में फिलहाल तीन एमवीए का लोड है जो बिजली घर नंबर चार से जुड़ा है। इसके अलावा जंक्शन आवासीय क्षेत्र का लोड बिजली घर नंबर पांच से जुड़ा हुआ है।
यह बिजलीघर जंक्शन आवासीय और औद्योगिक क्षेत्र से लगभग दस किलोमीटर दूर है। इसके कारण लाइन में समय-समय पर फॉल्ट की समस्या रहती है। आलम यह है कि जंक्शन औद्योगिक क्षेत्र में एक दिन में आठ से दस घंटे की कटौती रहती है। इससे पॉटरी इकाइयों में उत्पादन व अन्य कार्य भी प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन

उद्यमी दलबीर सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग फीडर व उपकेंद्र बनाने की मांग की जा रही थी। गर्मियों में बिजली कटौती 24 से 30 घंटे तक पहुंच जाती है। ओवरलोड के कारण बिजली कटौती की समस्या को देखते हुए ऊर्जा निगम निगम की ओर से खुर्जा जंक्शन औद्योगिक क्षेत्र का अलग बिजलीघर बनाने की योजना तैयार की गई, जिसकी वर्ष 2022 में शासन से मंजूरी मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें